फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Mains Exam: एचपीपीएससी न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 30 मार्च से, यहां से चेक करें प्रीलिम्स का रिजल्ट

Tue, 18 Mar 2025 01:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPPSC Mains Exam 2025: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 30 मार्च से आयोजित करने करने वाला है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। अभ्यर्थी अपना प्रीलिम्स रिजल्ट नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं
विज्ञापन
HPPSC HJS Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC HJS Result 2025: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 मार्च, 31 मार्च, 1 अप्रैल, 2 अप्रैल और 3 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। सभी दिनों में परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड नियत समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। 

परीक्षा स्थल में प्रवेश को लेकर सख्त नियम

परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए सुबह 10:30 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

कट-ऑफ अंक कब होंगे जारी?

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा 2024 के कट-ऑफ अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'नया क्या है' (What's New) सेक्शन में जाएं।
  • अब "प्रेस नोट - 02-03-2025 को आयोजित हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा - 2024 का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • PDF में अपना रोल नंबर खोजें और यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम सूची में है या नहीं।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें