फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीपीएससी एचपीएएस 2026: हिमाचल ने पांच विभागों में निकाली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, क्या है आवेदन की शर्तें?

Wed, 26 Aug 2026 12:59 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने एचपीएएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत पांच विभागों में 22 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HPPSC HPAS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC HPAS Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने एचपी प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के पांच विभागों में 22 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है।

विज्ञापन

 
विभाग पद का नाम पदों की संख्या
कार्मिक-IV एचपी प्रशासनिक सेवा 4
ग्रामीण विकास ब्लॉक विकास अधिकारी 10
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला नियंत्रक 1
कोषागार, खाते और लॉटरी जिला कोषागार अधिकारी 1
राजस्व-ए तहसीलदार 6
कुल   22

क्या है आवेदन की शर्तें?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस अंतिम वर्ष या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार, जिन्होंने इंटर्नशिप पूरी नहीं की है, वे भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें व्यक्तित्व परीक्षण के समय संबंधित प्रमाण देना होगा। 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

क्या है प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न?

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर में 100-100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक 200 अंकों का होगा। हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। पेपर-I सामान्य अध्ययन और पेपर-II योग्यता परीक्षण का होगा। पेपर-II में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन पेपर-I के अंकों के आधार पर होगा। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे, जबकि खाली छोड़े गए सवाल पर कोई अंक नहीं कटेगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।

देखें मुख्य परीक्षा का पैटर्न?

मुख्य परीक्षा में कुल आठ पेपर होंगे। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, निबंध और सामान्य अध्ययन के तीन पेपर अनिवार्य होंगे। इसके अलावा उम्मीदवार को एक वैकल्पिक विषय के दो पेपर देने होंगे।

पेपर विषय अधिकतम अंक
पेपर-I अंग्रेजी 100
पेपर-II हिंदी 100
पेपर-III निबंध 100
पेपर-IV सामान्य अध्ययन-I 200
पेपर-V सामान्य अध्ययन-II 200
पेपर-VI सामान्य अध्ययन-III 200
पेपर-VII वैकल्पिक विषय - पेपर-I 100
पेपर-VIII वैकल्पिक विषय - पेपर-II 100

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 600 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क समान रखा गया है।

अपलोड करने होंगे ये दस्तावेज

  • मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र (आयु प्रमाण)
  • स्नातक डिग्री और अंकपत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • हिमाचली प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
  • ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • पूर्व सैनिक सेवामुक्ति प्रमाणपत्र/सेवा पुस्तिका, यदि लागू हो
 

इन केंद्रों पर होंगे एग्जाम

एचपीएएस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, नाहन, सोलन, ऊना, सुंदरनगर और रामपुर बुशहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन (ORA) लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और अपनी लॉगिन आईडी से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • HPAS भर्ती 2026 के आवेदन फॉर्म को खोलें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें