फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC HPAS Answer key: हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 18 Oct 2022 04:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPPSC HPAS Answer key: हिमाचल पीएससी ने इस भर्ती के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
HPPSC HPAS Answer key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC HPAS Answer key: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब उत्तर कुंजी को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर में...

विज्ञापन

HPPSC HPAS Answer key: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

HPPSC HPAS Answer key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
हिमाचल पीएससी ने इस भर्ती के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अक्तूबर, 2022 से पहले तक दर्ज करा लें। इसके बाद आयोग द्वारा एक अंतिम उत्तर कुंजी का निर्धारन किया जाएगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
विज्ञापन

HPPSC HPAS Answer key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें