आवेदन की प्रमुख तिथियां
| प्रक्रिया |
तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
1 जून 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
30 जून 2025 |
| कुछ पदों के लिए अंतिम तिथि |
15 जुलाई 2025 |
कौन-कौन से पद हैं शामिल?
इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और मैनेजेरियल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जैसे:
- इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि)
- HR ऑफिसर
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ऑफिसर
- जूनियर एग्जीक्यूटिव– क्वालिटी कंट्रोल
- अन्य वरिष्ठ और प्रबंधकीय पद
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि यह सीमा पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी/एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य श्रेणी के आवेदकों के लिए कुल 1180 रुपये (1000 रुपये + 18% जीएसटी) शुल्क निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, ग्रुप टास्क या ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक एसेसमेंट, पर्सनल इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। CBT परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 50 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड और 50 प्रश्न टेक्निकल या प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।
इतना होगा वेतन
वेतन की बात करें तो यह पदों के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल और क्वालिटी कंट्रोल पदों पर 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। असिस्टेंट ऑफिसर पद के लिए वेतन 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक निर्धारित है। इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, ऑफिसर-HR और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ऑफिसर को 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सीनियर ऑफिसर और चीफ मैनेजर को 60,000 रुपये से 1.8 लाख तक, असिस्टेंट मैनेजर को 70,000 रुपये से 2 लाख तक, मैनेजर और मैनेजर टेक्निकल को 80,000 रुपये से 2.2 लाख तक और चीफ मैनेजर को 1 लाख से 2.6 लाख तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर और जनरल मैनेजर पदों के लिए वेतन 1.2 लाख से 2.8 लाख तक रखा गया है।
आवेदन कैसे करें?
- HPCL की वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
- Careers सेक्शन में “Current Openings” लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित पद का चयन करें और Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस जमा करें।
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।