शैक्षणिक योग्यता
- कोर्ट मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातक और UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA होना चाहिए। साथ ही प्रोसेस, आईटी, HR या फाइनेंशियल मैनेजमेंट में 3 वर्ष का अनुभव, कानूनी मामलों व कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान जरूरी है। आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है और चयन लिखित परीक्षा व वाइवा-वोस से होगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- क्लर्क (लिपिक): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होनी चाहिए।
- ड्राइवर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- चपरासी/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा पास होनी चाहिए।
अन्य जरूरी शर्तें
उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश की स्थानीय बोलियों, रीति-रिवाजों और परंपराओं की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रुप-सी पदों (स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर) के लिए अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं, 12वीं या स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो, यह आवश्यक है। हालांकि, वास्तविक हिमाचली (Bona Fide Himachali) उम्मीदवारों पर यह शर्त लागू नहीं होगी।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। कोर्ट मैनेजर को छोड़कर अन्य पदों के लिए सामान्य और EWS उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, HP की आरक्षित श्रेणियों और HP सरकार के कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष है।
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹450 और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीएच उम्मीदवारों के लिए 300 है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसके बाद 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट होगा। टाइपिंग की गति अंग्रेजी में 40 और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- क्लर्क: उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
- ड्राइवर: चयन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, ड्राइविंग दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।
- चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी: 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए 85 अंक और दस्तावेज मूल्यांकन के लिए 15 अंक होंगे।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।