फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Sachiv: पंचायत सचिव कैसे बनते हैं? कितनी होती है सैलरी; जानिए योग्यता और प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

Sun, 29 Jun 2025 12:26 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Panchayat Sachiv Kaise Bane: पंचायत वेब सीरीज में पंचायत सचिव की जिम्मेदारियों और महत्व को भी दिखाया गया है। लेकिन क्या आपने पता है पंचायत सचिव कैसे बनते हैं, इसके लिए कौन-कौन सी परीक्षा देनी होती है, शैक्षणिक योग्यता क्या है और कितनी सैलरी मिलती है। आइए यहां जानिए पूरी डिटेल्स...
विज्ञापन
पंचायत सचिव सैलरी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Panchayat Sachiv Selection Process: अगर आपने हाल ही में रिलीज ‘पंचायत सीजन-4’ वेब सीरीज देखी है तो 'सचिव जी' के किरदार से आप जरूर परिचित होंगे। इस किरदार ने न केवल दर्शकों को हंसाया बल्कि पंचायत सचिव की जिम्मेदारियों और महत्व को भी दिखाया। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असल जिंदगी में पंचायत सचिव कैसे बनते हैं? इसके लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है और कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं इस सरकारी पद से जुड़ी पूरी डिटेल्स...

पंचायत सचिव कौन होता है?

पंचायत सचिव का पद राज्य सरकार के अधीन एक प्रशासनिक पद होता है, जो गांवों में पंचायत संचालन, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करता है। इसे ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सेवा का अहम हिस्सा माना जाता है।

पंचायत सचिव बनने की प्रक्रिया

हर राज्य में पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग होती है, लेकिन सामान्यतः यह भर्ती राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (SSSC) या लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से होती है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में शामिल होते हैं:

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू (कुछ राज्यों में वैकल्पिक)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा में आमतौर पर सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, करंट अफेयर्स और ग्रामीण विकास से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कुछ राज्यों में कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान या डिप्लोमा अनिवार्य होता है।

आयु सीमा

पंचायत सचिव बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 35 वर्ष निर्धारित की जाती है, हालांकि यह राज्य अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्गों जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग आदि को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव की सैलरी कितनी होती है?

पंचायत सचिव पद पर कार्यरत कर्मचारियों को हर महीने आकर्षक वेतन मिलता है। इस पद के लिए प्रारंभिक वेतन (Basic Pay) लगभग ₹21,700 से ₹29,200 के बीच होता है, जो कि लेवल 3 से 5 के अनुसार निर्धारित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं। पंचायत सचिव का कुल इन-हैंड वेतन करीब ₹28,000 से ₹38,000 प्रति माह हो सकता है, जो कि संबंधित राज्य की नीतियों और नियुक्ति की प्रकृति (संविदा या स्थायी) पर निर्भर करता है।
 
पद अनुमानित सैलरी (प्रति माह)
प्रारंभिक वेतन (Basic Pay) ₹21,700 - ₹29,200 (लेवल 3 से 5)
DA, HRA व अन्य भत्ते ₹8,000 - ₹12,000 (अनुमानित)
कुल इन-हैंड वेतन ₹28,000 - ₹38,000 (राज्य के अनुसार भिन्न)

हालांकि कुछ राज्यों में पंचायत सचिव की नियुक्ति संविदा (Contract) आधार पर होती है, जिसे बाद में स्थायी (Regular) किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें