उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही बहाली निकालने वाली है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। UPPBPB ने इसके आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षाएजेंसी का चयन होते ही आयोग इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में कॉन्स्टेबल के पदों पर 2018 के बाद पहली बार बहाली निकल रही है इसलिए इस भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए अगर आप इस भर्ती में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आपको आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर देनीचाहिए। इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घरबैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।
कितना रह सकता है आवेदन शुल्क :
राज्य में इससे पहले 2018 में UPPBPB द्वारा ही आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क अदाकरना था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में भी आवेदन शुल्क 400 रुपये ही रखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरीजानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
किन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत :
राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को आवेदन के समय आयु तथा शैक्षणिक योग्यता के लिए 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट्स और आरक्षण तथा उम्र सीमा में छूट का लाभ उठाने के लिए जाती प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है। जबकि डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के समय अभ्यर्थियों से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो युक्त आईडी प्रूफ, निवास स्थान प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग केअभ्यर्थियों के लिए), होम गार्ड सेवा प्रमाण पत्र (लागू होने पर), स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (लागू होने पर), भूत पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (लागू होने पर) जैसे प्रमाण पत्र मांगे जा सकते हैं। हालांकि इस भर्ती में जरूरी डॉक्यूमेंट्स से संबंधित पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।