उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से सप्लाई इंस्पेक्टर, जूनियर असिस्टेंट व सीनियर असिस्टेंट के करीब 76 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी 2021 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर दिया है। इस संबंध में आयोग की ओर से 13 जून 2022 को एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि इन अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2021 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसका मुख्य एग्जाम 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा जो पहले 29 जून को होना तय था। इस मुख्य परीक्षा में समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों सहित भर्ती के लिए आमंत्रित कुल 76 पदों के सापेक्ष 15 गुना कैंडिडेट्स बुलाए जाएंगे। यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक मेंस एग्जाम में 2,116 अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
कब से जमा करनी होगी फीस
यूपीएसएसएससी द्वारा पूर्ति निरीक्षक समेत कई अन्य पदों पर कराई जाने वली भर्ती के अंतर्गत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दोबारा शुल्क भुगतान करना होगा। इसके लिए आयोग की ओर से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को जलद ही सूचित कर दिया जाएगा। ऐसे में कैंडिडेट्स समय-समय पर आयोग की वेबसाइट को देखते रहें।
चयन के बाद किसे मिलेगा कितना वेतन
यूपी में सप्लाई इंस्पेक्टर व प्रवर सहायक के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अवर सहायक पद के लिए अंतिम रूप से सफलअभ्यर्थी को लेवल-5 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCऔर रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।