सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और आम तौर पर जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन मई महीने में ही जारी किया जाता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक CBSE ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सप्ताह में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारीको बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
अभ्यर्थी कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा :
CTET में हिस्सा लेने वाले कोई अभ्यर्थी अगर इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं या उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो वो अगले CTET में शामिल होकर अपने स्कोर को सही कर सकते हैं। दरअसल अभ्यर्थी जितनी बार चाहे उतनी बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या निश्चित नहीं होती है और 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल घोषित किये जाते हैं।
CTET में सफल होकर कहाँ बना सकते हैं करियर :
CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी केलिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :
CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञानया सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भीइन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।