फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Exam 2022: टियर 1 का रिजल्ट हो गया है जारी, टियर 2 और 3 के लिए कितने अभ्यर्थियों को किया गया है शॉर्टलिस्ट और इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती, जानें यहाँ

Sat, 16 Jul 2022 04:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

SSC ने CGL भर्ती 2021 के टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब टियर 2 और 3 की परीक्षा में हिस्सा लेना होगा।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल भर्ती 2021 के टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। परिणाम के साथ, आयोग ने सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों का कट ऑफ भी जारी कर दिया है। इसकी पूरी जानकारी उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। वहीं SSC CGL 2022 टियर 1 में शामिल होनेवाले सभी उम्मीदवारों के मार्क्स 12 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके 12 जुलाई से 1 अगस्त 2022 के बीच अपने मार्क्स की जांच कर सकेंगे। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित :

CGL भर्ती 2021 में रिक्तियों की संख्या को लेकर SSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि, अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा होगी कि पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्यालगातार कम हुई है। दरअसल CGL भर्ती 2018 के जरिए जहाँ 11105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी। वहीं CGL भर्ती 2019 में ये संख्या घटकर 8421 हो गई। SSC द्वारा अभी CGL भर्ती 2020 के लिए भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या महज 7035 है। पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है किआयोग इस बार रिक्तियों की संख्या में वृद्धि कर सकती है और तकरीबन 8 से 10 हजार पदों पर भर्ती कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

एसएससी सीजीएल 2021 कटऑफ

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर व असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर (लिस्ट-1) की कटऑफ

विज्ञापन

1. श्रेणी – कट-ऑफ अंक – चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
2. एससी – 136.76166 – 2062
3. एसटी – 131.61117 – 989
4. ओबीसी – 153.36633 – 3738
5. सामान्य- 159.07699 – 2162 
लिस्ट-2 जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर की कटऑफ
श्रेणी – कट-ऑफ अंक – चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
1. एससी – 139.09377 – 803
2. एसटी – 125.58731– 784
3. ओबीसी – 162.48375 – 669
4. सामान्य -162.48375 – 790
तीसरी कटऑफ (लिस्ट-3) – स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर (एसआई) ग्रेड-II
श्रेणी – कट-ऑफ अंक – चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
1. एससी – 75.77920 – 5694
2. एसटी – 62.81674 – 3243
3. ओबीसी – 95.11560 – 10496
4. सामान्य – 114.84987 – 4026 
चौथी कटऑफ, अन्य पदों के लिए
श्रेणी – कट-ऑफ अंक – चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
1. एसी – 94.58598 – 22355
2. एसटी -  81.52690 – 12784
3. ओबीसी – 17.87106 – 32563
4. सामान्य – 130.18384 – 15904 

जानिए किन पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट /सुपरिटेंडेंट, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियरस्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट जैसे पदों को भरा जाएगा।

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें