संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। NDA/NA II 2022 के लिए UPSC ने अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदनमांगे थे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जा सकता है। 12वीं पास/अपियरिंग छात्रों को भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका देने वाली इस परीक्षा में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस परीक्षा से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
हर टॉपिक से पूछे जाएंगे कितने अंक के प्रश्न :
NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंकों के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होनेवाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज के 400 अंको के पेपर में अभ्यर्थियों से फिजिक्स से 100 अंक के प्रश्न, केमेस्ट्री से 60 अंक के प्रश्न, जनरल साइंस से 40 अंक के प्रश्न, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट से 80 अंक के प्रश्न, जियोग्राफी से 80 अंक के प्रश्न तथा करेंट इवेंट्स से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्यों जताई जा रही है कटऑफ स्कोर में वृद्धि की उम्मीद :
NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में आम तौर पर कटऑफ स्कोर 340 से 350 मार्क्स के आस पास जाता है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को इस बार कटऑफ स्कोर में थोड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है।दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा में महिलाओं के लिए कुछ सीटें तो आरक्षित कर दी गई हैं। लेकिन कुल पदों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे पहले की NDA/NA परीक्षाओं के जरिए भी लगभग 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाता थाऔर इस बार भी महिला तथा पुरुष अभ्यर्थियों को मिलाकर 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में साल दर साल वृद्धि ही हो रही है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA/NA II 2022 की लिखितपरीक्षा परीक्षा का कट ऑफ स्कोर थोड़ा अधिक रह सकता है और अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के लिए 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।