संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसकी चयन प्रक्रिया बेहद ही कठिन होती है। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तो चा से पांच लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं लेकिन इसके जरिए NDA/NA के एक बैच के लिए औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाता है। UPSC इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करती है। आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे थे और अब इस परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को कियाजाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तोआप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
कितना मार्क्स लाकर इस परीक्षा में बन सकते हैं टॉपर :
NDA/NA परीक्षा में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को 900 अंको की लिखित परीक्षा और 900 अंकों के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। अगर इस परीक्षा में टॉपर बनने वाले अभ्यर्थियों की बात करें तो हाल ही में NDA/NA II 2021 का रिजल्ट जारी किया गया है और इसमें अर्श पांडे 1060 मार्क्स लाकर टॉपर बने हैं। अर्श पांडे ने लिखित परीक्षा में 645 और SSB इंटरव्यू में 415 मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं NDA/NA I 2021 में ओमकार आशुतोष 1116 मार्क्स लाकर टॉपर बने थे। ओमकार ने लिखित परीक्षा में 656 और इंटरव्यू में 460 मार्क्स हासिल किए थे। जबकि NDA/NA II 2020 में आदित्य सिंह राणा 1116 मार्क्स लाकर और NDA/NA I 2020 में रोहित रंजन नायक 1003 मार्क्स लाकर टॉपर बने थे।
सफल होने के लिए कम से कम कितना करना होता है स्कोर :
NDA/NA II 2021 की परीक्षा में सफल होने के लिए एक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में कम से कम 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 726 मार्क्स हासिल करने थे। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स जबकि NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे। वर्तमान NDA/NA परीक्षा को लेकर यहद उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोर करना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।