यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) की द्वितीय भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सात जून से इसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। यूपीएससी के जरिए ये एग्जाम वर्ष में दो बार आयोजित किए जाते हैं। इसमें निर्धारित स्ट्रीम में 20 से अधिकतम 24 वर्ष के ग्रैजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स दावेदारी करने के पात्र माने जाते हैं। इस भर्ती में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को सीधे इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन एयरफोर्स (IAF), इंडियन नवल एकेडमी (INA) और ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में ऑफिसर रैंक में सेवा देने का मौका मिलता है। वर्ष 2022 के CDS-II भर्ती का एग्जाम चार सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
कितने लाख कैंडिडेट्स करते हैं अप्लाई
संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस भर्ती वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक भर्ती के लिए करीब पाँच लाख उम्मीदवारों के आवेदन आते हैं। यानी प्रत्येक वर्ष करीब 10 लाख अभ्यर्थी सीडीएस भर्ती की परीक्षा में शामिल होते हैं, जिसमें से केवल कुछ ही कैंडिडेट्स को सफलता मिल पाती है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा व एसएसबी से होकर गुजरना होता है। इसके पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे खास कोर्स बैच की मदद भी ले सकते हैं।
कितने अंकों का होता है कौन-सा एग्जाम
सीडीएस भर्ती की चयन प्रक्रिया का अंतर्गत भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी एवं वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए कुल 300 अंकों के तीन पेपर देने होते हैं। ये तीनों पेपर क्रमश: अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित के होते हैं। प्रत्येक विषयों के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते है। जबकि गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होती है। इसके अलावा ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को केवल 200 अंकों की परीक्षा देनी होती है जिसका पहला इंग्लिश का पेपर 100 अंक एवं दूसरा 100 अंक का सामान्य ज्ञान का पेपर होता है। हालांकि इसमें ब्रांच की परीक्षा में भी नकारात्मक मार्किंग का नियम लागू होता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।