अगर आप भी किसी सरकारी या अर्धसरकारी बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी बनना चाहते हैं तो क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपको कितनी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा? अगर नहीं तो कोई बात नहीं।इस आर्टिकल में पिछली भर्तियों व उनके कुछ आंकड़ों का विश्लेषण करके कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया जा रहा है। आईबीपीएस पीओ व मैनेजमेंट ट्रेनी के हजारों पर हो रही सीधी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स को समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। भर्ती संबंधी किसी भी तरह कीजानकारी के लिए अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी IBPS क्लर्क की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए IBPS Clerk Course 2022 की मदद ले सकते हैं और पीईटी में शानदार अंक हासिल कर सकते हैं।
एक पद पर हो सकते हैं कितने दावेदार
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया में हर साल लाखों कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020-21 में पीओ व एमटी के पदों पर कराई गई भर्ती के लिए करीब 6.78 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था जिसमें लगभग 4.75 लाख अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। ऐसे में साल 2022 में आयोजित की जा रही प्रोबेशनरी ऑफिसर व मैनेजमेट ट्रेनी के 6432 पदों की भर्ती में भी पांचसे छह लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि पांच लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं तो एक पद के लिए करीब 78 से 80 दावेदार होंगे। हालांकि इन आंकड़ों में परिवर्तन भी सम्भव है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।