संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2021 के फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। UPSC ने इस परीक्षा का रिजल्ट 30 मई 2022 को जारी किया है और इसमें कुल 685 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें सामान्य वर्ग के244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी वर्ग के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला रैंक श्रुति शर्मा ने दूसरा रैंक अंकिता अग्रवाल ने तीसरा रैंक गामिनी सिंगला ने चौथा रैंक ऐश्वर्या वर्मा ने और पांचवा रैंक उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल किया है। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभीप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
इस बार कितने अभ्यर्थी बनेंगे IAS और IPS :
CSE 2021 के रिजल्ट के संबंध में UPSC द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक इस बार कुल 180 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पदों के लिए और 200 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पदों के लिए किया जा सकता है।IAS के 180 पदों में से 72 पदों पर जनरल श्रेणी के अभ्यर्थी, 18 पदों पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थी, 49 पदों पर ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थी, 27 पदों पर एससी श्रेणी के अभ्यर्थी तथा 14 पदों पर एसटी श्रेणी के अभ्यर्थी चुने जाएंगे। वहीं IPS के 200 पदों में से 83 पद जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 20 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 51 पद ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 26 पद एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तथा 20 पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
IAS, IPS या अन्य पदों के लिए कैसे चुने जाते हैं अभ्यर्थी :
सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को IAS, IPS तथा अन्य कई पदों में से किसी एक पर काम करने का मौका मिलता है। अभ्यर्थियों को किसी एक सर्विस का आवंटन करने के लिए पहले सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल मार्क्स के आधार पर ऑल इंडियारैंकिंग तय की जाती है और फिर उसी के आधार पर IAS, IPS या अन्य रैंक दी जाती है। टॉप की रैंक वालों को IAS पद मिलता है। हालांकि अगर टॉप रैंक पाने वालों का प्रिफरेंस कोई और पद होता है तो निचली रैंक वालों को भी IAS की पोस्ट मिल सकती है। गौरतलब है कि मेंस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एक डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होता है, जिसके आधार पर पर्सनैलिटी टेस्ट होता है। फॉर्म में भरी गई जानकारियों के आधार पर अभ्यर्थियों से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछे जाते हैं। मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबरों को जोड़कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और इसी के आधार पर ऑल इंडिया रैंकिंग तय की जाती है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।