फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police ASI 2021: यूपी पुलिस में एएसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में लेखा पद के लिए कितने अभ्यर्थियों ने मारी है बाजी, अगले चरण के लिए कितने हुए हैं पास

Mon, 09 May 2022 01:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एएसआई (गोपनीय) / एएसआई (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब यूपीपीआरपीबी द्वारा इसमें पास हुए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और पीएसटी के लिए बुलाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में इन दिनों 9,027 सबइंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के अलावा उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क) और सहायक निरीक्षक पुलिस (लेखा) के 1,329 पदों की भी चयन प्रक्रिया जारी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती की भी लिखित परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है जिसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस के मुताबिक, इस चरण में कुल पदों की संख्या के 2.5 गुना कैंडिडेट्स को आमंत्रित किया जाएगा। इससे जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

लेखा के कितने पदों के लिए सफल हुए कितने अभ्यर्थी

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में सहायक उपनिरीक्षक लेखा के कुल 358 रिक्तियों को भरा जाना है जिसमें अनारक्षित के 145, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के 35, अन्य पिछड़ा वर्ग के 96, अनुसूचित जाति 75 और अनुसूचित जनजाति के 7 पद आरक्षित हैं। इस पद की लिखित परीक्षा के बाद डीवी व पीएसटी में 974 उम्मीदवरों को शामिल होने का मौका दिया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों की पंजीकरण संख्या की सूची भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें