फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA Exam 2022: लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल घोषित और इस परीक्षा में सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर, जानें यहाँ

Tue, 28 Jun 2022 11:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए 370 और नौसेना अकादमी के लिए 30 अभ्यर्थियों काचयन किया जाएगा।
विज्ञापन
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा 12वीं पास करने वाले छात्रों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। इस परीक्षा मेंचयनित होने वाले अभ्यर्थियों को NDA और NA में प्रवेश दिया जाता है तथा कुछ सालों की पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद इन्हें भारतीय सैन्यबलों में अफसरों के पदों पर कमीशन दिया जाता है। UPSC इस परीक्षा काआयोजन साल में दो बार करती है। आयोग ने हाल ही में अभ्यर्थियों से NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन मांगे थे और इसकी आवेदन प्रक्रिया सात जून को समाप्त हुई है। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है और इसके जरिये NDA के लिए 370 तथा NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपइस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मददसे घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल घोषित :

NDA/NA II 2022 के जरिये कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभी तक इस बात कीजानकारी तो नहीं दी गई है की लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके आयोग इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुलाएगी। लेकिन 400 पदों के लिए ही आयोजित की गई NDA/NA I 2022 में8243 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार भी लिखित परीक्षा में 8,000 से 8,300 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करकेइन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुला सकती है।

सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर :

NDA/NA में प्रवेश के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में कट ऑफ ऊपर नीचे होता रहता है लेकिन पिछले कुछ सालों से इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही अब महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होनेकी अनुमति मिलने के बाद अभ्यर्थियों की संख्या और भी बढ़ी है और इसका प्रभाव कट ऑफ पर भी देखने को मिलेगा। पिछली परीक्षाओं के ट्रेंड तथा अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही हैकि इस बार की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।

क्या है एग्जाम पैटर्न :

NDA/NA में प्रवेश के लिए होने वाली लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होती है और इसमें 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिएहोने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट केपेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंकों का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथाअन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं औरसरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें