फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Guard Vacancy 2025: झारखंड में होमगार्ड के 1614 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका; ऐसे करें आवेदन

Sat, 31 May 2025 10:24 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Home Guard Vacancy 2025: झारखंड में 7वीं और 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1614 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
Jharkhand Home Guard Recruitment - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Home Guard Recruitment: अगर आप 7वीं या 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होमगार्ड के 1614 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन


उम्मीदवार NIC Ranchi द्वारा उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट rpotalhg.egovran.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण 

  • ग्रामीण गृह रक्षक- 1276 पद
  • शहरी गृह रक्षक- 338 पद

नियुक्ति क्षेत्र: कांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।

होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpotalhg.egovran.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें