फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएलएल लाइफकेयर भर्ती: 55 पदों पर 21 अक्तूबर तक आवेदन का मौका; कौन भर सकता है फॉर्म, वेतन कितना होगा?

Sat, 10 Oct 2026 08:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। कुल 55 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 21 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
HLL Lifecare Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (पहले हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 55 पद भरे जाएंगे। इनमें डिप्टी जनरल मैनेजर, एसोसिएट मैनेजर, जूनियर मैनेजर, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर और बिजनेस मैनेजर सहित कई पद शामिल हैं।

विज्ञापन


रिक्तियां स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स, गुणवत्ता आश्वासन, उत्पादन, प्रशिक्षण और अन्य क्षेत्रों में हैं। पदों के अनुसार नियुक्ति अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी।

Trending Videos

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

एचएलएल लाइफकेयर की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद की अधिसूचना में दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

पद और रिक्तियों का विवरण

पद का नाम

रिक्तियां

कार्यस्थल

डिप्टी जनरल मैनेजर (QA और QC)

1

कनागला, बेलगावी, कर्नाटक

एसोसिएट मैनेजर (इंटरनल ऑडिट)

2

भारत में कहीं भी

जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन)

8

भारत में कहीं भी

क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर

9

भारत में कहीं भी

सीनियर बिजनेस मैनेजर (IBD)

1

तिरुवनंतपुरम

बिजनेस मैनेजर (IBD)

1

तिरुवनंतपुरम

सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

3

छत्तीसगढ़–2, गुजरात–1

एसोसिएट मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

4

छत्तीसगढ़

चीफ मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

1

छत्तीसगढ़

जूनियर मैनेजर (QA)

4

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

5

छत्तीसगढ़

जूनियर मैनेजर (डायग्नोस्टिक्स)

1

गोवा

ऑपरेशन्स मैनेजर (लैब प्रोजेक्ट्स)

1

एर्नाकुलम

एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल डायग्नोस्टिक्स सर्विसेज)

3

एर्नाकुलम–1, कोझिकोड–1, बेंगलुरु–1

जूनियर मैनेजर (क्वालिटी)

3

एर्नाकुलम–1, त्रिशूर–1, चेन्नई–1

ऑपरेशन्स मैनेजर (ट्रेनिंग)

1

छत्तीसगढ़

एसोसिएट मैनेजर (ट्रेनिंग)

1

छत्तीसगढ़

एसोसिएट मैनेजर (टेलेरेडियोलॉजी–क्वालिटी एश्योरेंस)

1

तिरुवनंतपुरम

बिजनेस मैनेजर (लैबोरेटरी इंचार्ज)

3

बंगलूरू

एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल बायोकेमिस्ट)

2

बंगलूरू

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जरूरी डिग्री, डिप्लोमा या अन्य व्यावसायिक योग्यता होनी चाहिए। प्रमुख पदों के लिए योग्यता का विवरण इस प्रकार है:
 

पद का नाम

शैक्षणिक योग्यता

डिप्टी जनरल मैनेजर (QA और QC)

फार्मेसी में मास्टर डिग्री

एसोसिएट मैनेजर (इंटरनल ऑडिट)

MBA (फाइनेंस/सिस्टम्स/ऑपरेशन्स/हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन), BPharm या BTech

जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन)

मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंडस्ट्रियल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में BE/BTech

क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर

विज्ञान में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

सीनियर बिजनेस मैनेजर (IBD)

मार्केटिंग में MBA या मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

बिजनेस मैनेजर (IBD)

मार्केटिंग में MBA या मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

संबंधित विषयों में MSc/BSc (जैसे मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या MLT); साथ में MBA (हेल्थकेयर मैनेजमेंट) या MPH की निर्धारित योग्यता

एसोसिएट मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

हेल्थकेयर मैनेजमेंट में MBA, MPH, संबंधित विषयों में MSc या BSc के साथ PGDMLT

चीफ मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

हेल्थकेयर मैनेजमेंट में MBA, MPH, संबंधित विषयों में MSc या BSc के साथ PGDMLT

जूनियर मैनेजर (QA)

माइक्रोबायोलॉजी/हेल्थ साइंस/बायोकेमिस्ट्री/MLT/मेडिकल बायोकेमिस्ट्री/मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में MSc और/या BSc

ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज)

हेल्थकेयर मैनेजमेंट में MBA, MPH, संबंधित विषयों में MSc या BSc के साथ PGDMLT

जूनियर मैनेजर (डायग्नोस्टिक्स)

पैरामेडिकल/हेल्थकेयर क्षेत्र में संबंधित व्यावसायिक योग्यता, BMLT या MLT/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री में BSc

ऑपरेशन्स मैनेजर (लैब प्रोजेक्ट्स)

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में BSc

एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल डायग्नोस्टिक्स सर्विसेज)

BSc MLT/मेडिकल इमेजिंग सर्विसेज/रेडियोग्राफी, BMRT, BPT, BSc नर्सिंग, BSc ऑप्टोमेट्री या बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन में BE/BTech

जूनियर मैनेजर (क्वालिटी)

संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन, जैसे MLT, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री या बायोटेक्नोलॉजी; अधिसूचना में संबंधित ग्रेजुएशन/BMRT की योग्यता भी दी गई है

ऑपरेशन्स मैनेजर (ट्रेनिंग)

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी/मेडिकल लेबोरेटरी साइंस/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/लाइफ साइंसेज या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री

एसोसिएट मैनेजर (ट्रेनिंग)

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी/मेडिकल लेबोरेटरी साइंस/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/लाइफ साइंसेज या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री

एसोसिएट मैनेजर (टेलेरेडियोलॉजी–क्वालिटी एश्योरेंस)

रेडियोग्राफी/रेडियोडायग्नोसिस/मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में डिग्री

बिजनेस मैनेजर (लैबोरेटरी इंचार्ज)

पैरामेडिकल/हेल्थकेयर क्षेत्र में BMLT या अन्य संबंधित व्यावसायिक योग्यता

एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल बायोकेमिस्ट)

मेडिकल बायोकेमिस्ट्री में MSc


उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने इच्छित पद की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों का मिलान कर लेना चाहिए।

कितना अनुभव होना जरूरी है?

इन पदों के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता पूरी करना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित कार्य अनुभव भी होना चाहिए। अनुभव की अवधि 1 से 12 वर्ष तक है। सटीक अवधि और अनुभव से जुड़ी शर्तें संबंधित पद की अधिसूचना में देखी जा सकती हैं।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

एचएलएल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 37 से 47 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

  • उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
  • आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना जरूरी नहीं है।
शॉर्टलिस्टिंग और चयन से जुड़ी विस्तृत शर्तों के लिए संबंधित पद की अधिसूचना देखें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 12,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रति माह तक शुरुआती वेतन मिल सकता है। इसके अलावा, नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जा सकते हैं। वास्तविक वेतन संबंधित पद और उसकी अधिसूचना में निर्धारित शर्तों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

एचएलएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • एचएलएल लाइफकेयर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी योग्यता और अनुभव के अनुरूप पद की अधिसूचना खोलें।
  • अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक या गूगल फॉर्म पर जाएं।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • फॉर्म में दर्ज जानकारी की जांच करें और निर्देशों के अनुसार आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन का रिकॉर्ड अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें