कितनी होनी चाहिए आयु?
HITES भर्ती में मुख्य प्रबंधक पद के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष है। वरिष्ठ संचालन प्रबंधक (स्ट्रक्चरल, एचवीएसी, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है, जबकि वरिष्ठ संचालन प्रबंधक (एमईपी) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। ऑपरेशन मैनेजर के पदों पर डिग्री धारकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और डिप्लोमा धारकों की 45 वर्ष है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
मुख्य प्रबंधक पद पर 29,100 से 54,500 रुपये, वरिष्ठ संचालन प्रबंधक पद पर 24,900 से 50,500 रुपये और संचालन प्रबंधक पद पर 20,600 से 46,500 रुपये का वेतनमान निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
- आवेदन की शुरुआती जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार या स्किल असेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा।
- आवेदनों की संख्या के आधार पर कंपनी लिखित परीक्षा, प्रारंभिक साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन (GD) या इनका संयोजन आयोजित कर सकती है।
- केवल योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार का इंटरव्यू के लिए चयन तय नहीं होगा। कंपनी जरूरत के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग के मानक बढ़ा सकती है।
- इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार को आवेदन किए गए पद से निचले स्तर का पद भी दिया जा सकता है।
- अंतिम चयन प्रमाणपत्रों के सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।
- HITES में पहले से काम कर रहे कर्मचारी भी तय योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।