फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईटीईएस: इंजीनियरिंग क्षेत्र में नौकरी की तालाश? इस सरकारी कंपनी में निकली कई वैकेंसी; जानें योग्यता

Sun, 20 Sep 2026 10:58 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एचआईटीईएस ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें सीनियर ऑपरेशन मैनेजर, ऑपरेशन मैनेजर और चीफ मैनेजर के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एआईटीईएस - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एचआईटीईएस इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (HITES) ने 21 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ संचालन प्रबंधक और संचालन प्रबंधक के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती कुछ तय समय के लिए अनुबंध के आधार पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर से 10 अक्तूबर 2026 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट hllhites.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें पदों का विवरण

विभाग पद का नाम पदों की संख्या
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डिजाइन सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (स्ट्रक्चरल) 1
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डिजाइन सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एचवीएसी) 1
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डिजाइन सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) 1
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डिजाइन सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (प्लंबिंग) 1
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डिजाइन ऑपरेशन मैनेजर (बीएमई) 2
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डिजाइन ऑपरेशन मैनेजर (क्वांटिटी सर्वेयर) 2
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डेवलपमेंट चीफ मैनेजर (सिविल) 3
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डेवलपमेंट सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एमईपी) 5
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट - डेवलपमेंट ऑपरेशन मैनेजर (सिविल) 5
कुल   21

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (स्ट्रक्चरल): एमई/एमटेक (स्ट्रक्चरल) और कम से कम 6 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है।
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एचवीएसी): मैकेनिकल में बीई/बीटेक और कम से कम 6 साल का एचवीएसी क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल में बीई/बीटेक और कम से कम 6 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है।
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (प्लंबिंग): सिविल या मैकेनिकल में बीई/बीटेक और कम से कम 6 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • ऑपरेशन मैनेजर (बीएमई): बायोमेडिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई/बीटेक या डिप्लोमा जरूरी है। डिग्री वालों के लिए 3 साल और डिप्लोमा वालों के लिए 10 साल का अनुभव मांगा गया है।
  • ऑपरेशन मैनेजर (क्वांटिटी सर्वेयर): सिविल में बीई/बीटेक या डिप्लोमा जरूरी है। डिग्री वालों के लिए 3 साल और डिप्लोमा वालों के लिए 10 साल का अनुभव आवश्यक है।
  • चीफ मैनेजर (सिविल): सिविल में बीई/बीटेक और कम से कम 10 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए।
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एमईपी): इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में बीई/बीटेक और कम से कम 6 साल का अनुभव जरूरी है।
  • ऑपरेशन मैनेजर (सिविल): सिविल में बीई/बीटेक या डिप्लोमा जरूरी है। डिग्री वालों के लिए 3 साल और डिप्लोमा वालों के लिए 10 साल का अनुभव मांगा गया है।

कितनी होनी चाहिए आयु?

HITES भर्ती में मुख्य प्रबंधक पद के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष है। वरिष्ठ संचालन प्रबंधक (स्ट्रक्चरल, एचवीएसी, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है, जबकि वरिष्ठ संचालन प्रबंधक (एमईपी) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। ऑपरेशन मैनेजर के पदों पर डिग्री धारकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और डिप्लोमा धारकों की 45 वर्ष है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

मुख्य प्रबंधक पद पर 29,100 से 54,500 रुपये, वरिष्ठ संचालन प्रबंधक पद पर 24,900 से 50,500 रुपये और संचालन प्रबंधक पद पर 20,600 से 46,500 रुपये का वेतनमान निर्धारित है।

कैसे होगा चयन

  • आवेदन की शुरुआती जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार या स्किल असेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा।
  • आवेदनों की संख्या के आधार पर कंपनी लिखित परीक्षा, प्रारंभिक साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन (GD) या इनका संयोजन आयोजित कर सकती है।
  • केवल योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार का इंटरव्यू के लिए चयन तय नहीं होगा। कंपनी जरूरत के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग के मानक बढ़ा सकती है।
  • इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार को आवेदन किए गए पद से निचले स्तर का पद भी दिया जा सकता है।
  • अंतिम चयन प्रमाणपत्रों के सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।
  • HITES में पहले से काम कर रहे कर्मचारी भी तय योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
  • इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • पहले आप HITES की आधिकारिक वेबसाइट hllhites.com पर जाएं।
  • करियर/रिक्रूटमेंट सेक्शन में भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।
  • संबंधित पद के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
  • फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें