आवेदन के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है।
- केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की वास्तविक (डोमिसाइल) नागरिक होनी चाहिए। अभ्यर्थी का पंजीकरण शिमला स्थित एचपीएनआरसी (HPNRC) में होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए आयु?
इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार की उम्र निर्धारित तिथि तक 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
देखें आधिकारिक नोटिस