फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं, 10वीं पास को आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी

Mon, 26 Aug 2019 01:27 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रांची (झारखंड) ने कई पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। यह वैकेंसी ट्रेनी के विभिन्न ट्रेड के लिए मांगे गए हैं। वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं। आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी करें। बता दें कि इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन आज शाम 5:30 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।

विज्ञापन

पदों का विवरण :
पद का नाम                                          पदों की संख्या

 ट्रेनी                                                          126
 
इलेक्ट्रीशियन                                             12
फिटर 23
वेल्डर  09
टर्नर  11
क्रेन ऑपरेटर  32
फॉरगेर और हीट - ट्रेटर (एफएचटी) 08
कारपेंटर / पैटर्न मेकर  04
प्लम्बर और मशीनिस्ट  02 और 22
फाउंडर मैन / मौल्डेर   03

शैक्षिक योग्यता : 
उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और संबंधित विषय में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 10 अगस्त, 2019 (10 बजे से)
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 26 अगस्त, 2019 (5:30 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अगस्त, 2019

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन : 
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आपको बता दें कि इन पदो पर उम्मीदवार आज शाम 5:30 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में हो रही हैं प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, 1.77 लाख तक मिल रही है सैलरी
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें :  उम्मीदवारों के लिए NTPC में कई पद खाली, ऑनलाइन आवेदन लिंक आज शाम तक हो जाएंगे बंद


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें