Head Quarter Western Command Army Recruitment 2020: हेड क्वार्टर वेस्टर्न कमांड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 124 दिनों की अवधि के लिए Labors (पोर्टर्स) के पद के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। ध्यान दें कि ये भर्तियां अस्थाई हैं। जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 07 अगस्त से 10 अगस्त 2020 तक साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। इस खबर में आगे आपको महत्वपूर्ण तिथिया, चयन प्रक्रिया, पदों का विवरण आदि की जानकारी मिल जाएगी। नौकरी से संबधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।