सरकारी नौकरी की तलाश कर अभ्यर्थियों के पास इन दिनों हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सबसे सुनहरा अवसर है। पटना उच्च न्यायालय ने हाल ही में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थी सात अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद लेसकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
पटना हाईकोर्ट में कम्प्यूटर ऑपरेटर कम-टाईपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी भी विषय के साथ ग्रैजुएशन किया हो। इसके अलावान्यूनतम छ: माह का कम्प्यूटर कोर्स कर रखा हो। साथ ही अभ्यर्थी को अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट व हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाईपिंग करने का अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया व वेतन
पटना हाईकोर्ट की कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट पदों की भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।चयन प्रक्रिया में अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 7वें पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के आधार पर न्यूनतम 25500 से लेकर अधिकतम 81,100 रुपए तक प्रतिमाह वेतन और निर्धारित लागू होने वाले भत्ते दिए जाएंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपकाप्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैंजिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।