फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एसएसएससी क्लर्क की उत्तर कुंजी पर आज से दर्ज करें आपत्ति, 16 सितंबर तक मौका; फीस कितनी?

Mon, 14 Sep 2026 11:07 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana SSSC Clerk Answer Key 2026: हरियाणा एसएसएससी क्लर्क भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी हो गई है। अब अभ्यर्थी 16 सितंबर तक किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। जानें आपत्ति दर्ज करने का तरीका।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana SSSC Clerk Answer Key 2026: हरियाणा के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय में उसे दर्ज भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी उत्तर कुंजी हरियाणा एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

क्लर्क भर्ती परीक्षा कब हुई थी?

हरियाणा एसएसएससी क्लर्क के पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी।

अब परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तर जांचने का मौका दिया गया है। किसी प्रश्न या उसके उत्तर में गलती लगती है तो अभ्यर्थी तय प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

हर आपत्ति के लिए कितनी फीस देनी होगी?

उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति पर 25 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।

आपत्ति दर्ज करते समय केवल शुल्क जमा करना पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थी को यह भी स्पष्ट करना होगा कि वह किस उत्तर पर आपत्ति कर रहा है और उसके अनुसार सही उत्तर क्या है।

आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और दस्तावेजी प्रमाण देना भी अनिवार्य होगा। बिना उचित कारण और प्रमाण के दर्ज की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

16 सितंबर के बाद क्या आपत्ति दर्ज कर सकेंगे?

नहीं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 है।

समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, निर्धारित लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।

इसलिए जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान चरणों की मदद से क्लर्क भर्ती की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले हरियाणा एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर संबंधित क्लर्क उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • विवरण जमा करने के बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें