फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Police Recruitment 2021: रद्द हुई कांस्टेबल परीक्षा के पुनःआयोजन का अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

सार

पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा के लिए HSSC जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से आयोग ने 7 अगस्त को इसे रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
haryana police - फोटो : Safalta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयाेग (HSSC) ने पुरूष कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को रद्द तो कर दिया है, लेकिन इसके लिए नए तारीखों का ऐलान नहीं होने से अभ्यर्थी काफी चिंतित हैं। गौरतलब है कि पुरुष कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से आयोग ने 7 अगस्त को इसे रद्द कर दिया था। रद्द हुई इस परीक्षा के आयोजन को लेकर HSSC द्वारा अभी तक कोई नोटिस तो नहीं जारी किया गया है, लेकिन आयोग ने कांस्टेबल के अन्य पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करना शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस में इस वक्त कांस्टेबल के कुल 7298 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 5500 पद पुरुष कांस्टेबल के, 1100 पद महिला कांस्टेबल के तथा 698 पद महिला कांस्टेबल एचएपी-दुर्गा के हैं।  इसके अलावा कांस्टेबल (कमांडो विंग) के 520 पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

कब तक हो सकता है रद्द हुई परीक्षा का आयोजन :

पेपर लीक के वजह से रद्द हुई पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा के लिए HSSC जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। HSSC इस परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुष कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जा रहा है और सभी इंतजामों के सही से होने के बाद जल्द ही परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

इस वजह से रद्द हुई थी परीक्षा :

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा पुरुष कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 7 और 8 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन 7 अगस्त को जब इस परीक्षा का आयोजन हुआ तो इसका प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के वायरल होने के बाद आयोग द्वारा 7 अगस्त को आयोजित की गई परीक्षा और 8 अगस्त की निर्धारित परीक्षा, दोनों को रद्द कर दिया गया। परीक्षा रद्द होने के बाद पुलिस द्वारा प्रश्न पत्र लीक करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आप यूपी SI, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट तथा ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें