Haryana Police PMT Exam Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5,500 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए शारीरिक माप (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग (PST) का शेड्यूल जारी किया है। इस भर्ती में पुरुष कांस्टेबल (GD) के लिए 4,500, महिला कांस्टेबल (GD) के लिए 600 और पुरुष कांस्टेबल (GRP) के लिए 400 रिक्तियाँ भरी जाएँगी। चयन उम्मीदवारों के एचएसएससी ग्रुप C CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक परीक्षण 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। सभी चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर विस्तृत समय-सारणी और आवश्यक जानकारी देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तारीख और समय तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट को नियमित रूप से देखें।