हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कान्स्टेबल भर्ती (Constable Recruitment) के की परीक्षा को रद्द कर दिया है। ये परीक्षा पिछले हफ्ते आयोजित होनी थी। लेकिन एग्जाम पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद से अभ्यर्थियों को इसकी नई एग्जाम डेट का इंतजार बना हुआ है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा रद्द की गई कांस्टेबल भर्ती के लिए की जाने वाली तैयारी और अपडेटेड जानकारी साझा करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आप फ्री में उस प्रतियोगी परीक्षा की शानदार तैयारी व कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो ऐसे सभी स्टूडेंट्स अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां एक्सपर्ट फैकल्टी टीम के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है।
आखिर क्यों रद्द की गई थी परीक्षा
आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर परीक्षा आयोजित होने के कुछ ही देर बाद ही रद्द कर दी गई थी जिसके रद्द होने का कारण बताया गया जा रहा है कि परीक्षा की हल की गई प्रतियां सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं ऐसे में अब आयोग इन परीक्षाओं को पुन: कब तक आयोजित करेगा इस बात का हजारों युवाओं को इंतजार बना है।
कब तक दोबारा कराया जाएगा एग्जाम
अगर आपने भी हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की गई कांस्टेबल भर्ती में आवेदन किया था और परीक्षा के दुबारा कराए जाने की डेट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आयोग के चेयरमैन गोपाल सिंह खत्री ने विभाग की तरफ से एक पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि 8 अगस्त को होने वाले परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है और जो पेपर 7 अगस्त को लिया गया था उसे भी रद्द कर दिया गया है. अब कांस्टेबल पद के लिखित परीक्षा दोबारा ली जाएगी. हालांकि इसकी नई तारीखों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई यही लेकिन अनुमान है कि इन परीक्षाओं को पुन: सितंबर महीने में आयोजित कराया जा सकता है जिसकी नई एग्जाम डेट जल्द ही उम्मीदवारों को बता दी जाएगी।
फ्री में कराई जा रही है तैयारी, क्या आपको है जानकारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta App द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी भी कराई जा रही है।