हाई कोर्ट ऑफ पंजाब एंड हरियाणा (SSSC) के सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टॉफ इन सबऑर्डिनेट कोर्टु्स ने क्लर्क के पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आज ही संबंधित वेबसाइट के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यह लिखित परीक्षा 10 नवंबर, 2019 को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल नॉलेज और इंग्लिश लैंग्वेज के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक कटे जाएंगे। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनालोड कर सकते हैं।
SSSC एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए गए Punjab and Haryana High Court Clerk के एडमिड कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : RPSC दे रहा है नौकरी का मौका, लाइब्रेरियन के कई पद खाली