फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Group D Jobs: गलत सर्टिफिकेट अपलोड करने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, एचएसएससी चेयरमैन ने जारी किया अलर्ट

Tue, 20 May 2025 04:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Group D Recruitment: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी भर्ती में गलत सर्टिफिकेट अपलोड करने वाले उम्मीदवारों के लिए चेतावनी जारी की है। आयोग चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि केवल सही और वैध आरक्षण प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
हिम्मत सिंह - फोटो : https://x.com/advhimmatsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Group D Jobs: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण से जुड़े नए नियमों को लागू कर दिया गया है, लेकिन इसी बीच कई अभ्यर्थी पोर्टल पर गलत दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं। इस पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने संज्ञान लेते हुए अभ्यर्थियों को अलर्ट किया है और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के अभ्यर्थियों को आरक्षण प्रमाण पत्र को लेकर सचेत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वैध आरक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि अभ्यर्थी EDUCATION CERTIFICATE के स्थान पर अनिवार्य रूप से DSC और OSC RESERVATION CERTIFICATE अपलोड करें।
 

गलत सर्टिफिकेट अपलोड करने वालों को नहीं मिलेगा लाभ

आयोग के अनुसार, यह पाया गया है कि कुछ गैरचयनित लेकिन उत्तीर्ण डीएससी और ओएससी अभ्यर्थी पोर्टल पर शिक्षा प्रमाण पत्र (Education Certificate) अपलोड कर रहे हैं, जो भर्ती में आरक्षण हेतु मान्य नहीं है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि गलत दस्तावेज अपलोड करने की स्थिति में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और न ही बाद में कोई मौका दिया जाएगा। इसलिए आयोग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि से पहले सही Reservation Certificate अपलोड करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसएसई ने पहली बार ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जाति (DSC) के लिए 605 और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही बीसीए, बीसीबी, ईडल्यूएस, पीएच, ईएसपी, ईएसएम आदि वर्गों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस सरकार के फैसले के बाद कुछ गैर चयनित लेकिन उत्तीर्ण DSC और OSC अभ्यर्थी HSSC द्वारा जारी पोर्टल पर गलत तरीके से एजुकेशन सर्टिफिकेट अपलोड कर रहे हैं, जो भर्ती में आरक्षण के लिए मान्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें