यहां करना होगा आवेदन
पलवल जिला कोर्ट चपरासी भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट palwal.dcourts.gov.in पर जाना होगा और वहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म में अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, उम्र, लिंग, पता, जाति वर्ग, पढ़ाई की जानकारी (8वीं, 10वीं या जितनी पढ़ाई की है), मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसी सभी जरूरी जानकारियां साफ-साफ भरनी होंगी।
फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाएं और घोषणा (डिक्लेरेशन) वाला हिस्सा भी भर दें। अब पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र तय पते पर समय से पहले भेज दें या खुद जाकर जमा कर दें। आवेदन भेजने का पता है - जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायालय, कुसलीपुर, पलवल। समय पर भेजा गया सही फॉर्म ही भर्ती में स्वीकार किया जाएगा।
पात्र उम्मीदवारों की सूची और साक्षात्कार जानकारी
पात्र उम्मीदवारों की सूची, जिसमें रोल नंबर और साक्षात्कार की तारीख होगी, साक्षात्कार से पहले पलवल जिला न्यायालय की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। उम्मीदवारों को अलग से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी को वेबसाइट पर ही जानकारी चेक करनी होगी।
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी जानने के लिए नियमित रूप से जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट palwal.dcourts.gov.in पर विजिट करते रहें।