किस शाखा में कितनी रिक्तियां हैं?
एचएएल ने अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए पदों का वर्गवार विवरण जारी किया है। सबसे ज्यादा 78 पद यांत्रिक शाखा में हैं। इसके बाद विद्युत शाखा में 25 और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा में 21 पद हैं।
| शाखा |
SC |
ST |
OBC |
EWS |
UR |
कुल पद |
| वैमानिकी |
0 |
0 |
1 |
0 |
1 |
2 |
| रासायनिक |
0 |
0 |
1 |
0 |
1 |
2 |
| सिविल |
1 |
0 |
1 |
0 |
5 |
7 |
| कंप्यूटर विज्ञान |
1 |
0 |
1 |
1 |
3 |
6 |
| विद्युत |
4 |
2 |
6 |
3 |
10 |
25 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स |
3 |
2 |
5 |
2 |
9 |
21 |
| यांत्रिक |
15 |
7 |
21 |
8 |
27 |
78 |
| धातुकर्म |
0 |
0 |
1 |
0 |
2 |
3 |
| उत्पादन |
1 |
0 |
1 |
1 |
3 |
6 |
| कुल |
25 |
11 |
38 |
15 |
61 |
150 |
कौन उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?
- उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में रेगुलर या फुलटाइम इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।
- डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या वैधानिक संस्थान से होनी जरूरी है।
- 10+2+4 या 10+3+3 लेटरल एंट्री के तहत प्राप्त डिग्री मान्य है। इसके अलावा 5 या 6 वर्ष की एकीकृत डिग्री भी मान्य है।
- पत्राचार (Correspondence), दूरस्थ शिक्षा, अंशकालिक (पार्ट-टाइम) या ई-लर्निंग के माध्यम से हासिल की गई योग्यता मान्य नहीं होगी।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।
- आयु की गणना 17 अक्तूबर 2026 के अनुसार की जाएगी।
कितने प्रतिशत अंक जरूरी हैं?
शैक्षणिक योग्यता के साथ न्यूनतम अंकों की शर्त भी रखी गई है।
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 60 प्रतिशत अंक
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवार: 50 प्रतिशत अंक
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है:
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 500 रुपये
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से करना होगा। इसके लिए ‘एचएएल सीएचआरसी भर्ती 2026-27’ विकल्प का इस्तेमाल करना होगा। भुगतान किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
एचएएल जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया एचएएल की वेबसाइट के माध्यम से पूरी होगी।
- एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर वाले हिस्से में जाएं।
- ‘अल्पकालिक आधार पर जूनियर एग्जीक्यूटिव की नियुक्ति-2026’ वाले भर्ती विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद पात्रता से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। प्रक्रिया पूरी होने पर उम्मीदवार को एक विशिष्ट आवेदन संख्या मिलेगी।
- अब व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें। इसमें प्रत्येक सेमेस्टर के अंक भी दर्ज करने होंगे।
- इसके बाद हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद उसके सत्यापन में 48 से 72 घंटे लग सकते हैं।
- सत्यापन के बाद आवेदन पोर्टल पर दोबारा जाकर अंतिम रूप से जमा किया गया आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
आवेदन से जुड़ी किसी खास जानकारी के लिए उम्मीदवार एचएएल के भर्ती संबंधी ईमेल पते recruitment.chrc1@hal-india.co.in पर संपर्क कर सकते हैं।