Gujarat Police Constable Final Result 2019: गुजरात पुलिस ने लोकरक्षक (कॉन्स्टेबल) अनआर्म्ड, लोकरक्षक (कॉन्स्टेबल) सशस्त्र, लोकरक्षक (कॉन्स्टेबल) जेल सिपाही पुरुष और लोकपक्ष (कॉन्स्टेबल) जेल सिपाही महिला के पद के लिए हुई परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.police.gujarat.gov.in से परिणाम की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इस चैनल को बनाया नॉलेज पाने का जरिया, पहले ही प्रयास में बनीं IAS ऑफिसर
कुल 8135 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 2620 लोकरक्षक कॉन्स्टेबल के पद के लिए, 4998 लोकरक्षक कॉन्स्टेबल सशस्त्र के लिए, 499 लोकरक्षक कॉन्स्टेबल जेल सिपाही पुरुष के लिए और 18 उम्मीदवार लोकरक्षक कांस्टेबल जेल सिपाही महिला पद के लिए हैं। गुजरात पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची दस्तावेज सत्यापन दौर के बाद तैयार की गई है। शेष रिक्तियों का अंतिम परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल के 9713 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
गुजरात पुलिस लोकरक्षक (कांस्टेबल) अंतिम परिणाम
गुजरात पुलिस लोकरक्षक (कांस्टेबल) सशस्त्र अंतिम परिणाम
गुजरात पुलिस लोकरक्षक (कांस्टेबल) जेल सिपाही पुरुष अंतिम परिणाम
गुजरात पुलिस लोकरक्षक (कांस्टेबल) जेल सिपाही महिला अंतिम परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : SSC में 1500 से ज्यादा पद खाली, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।