परीक्षा का पैटर्न
इन पदों पर चयन प्रारंभिक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में 15% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे साक्षात्कार के लिए अयोग्य माना जाएगा। परीक्षा का माध्यम आयोग तय करेगा और यह परीक्षा सामान्यतः गांधीनगर या अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने खर्चे पर उपस्थित होना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 300 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 300 अंक होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के 100 प्रश्न (100 अंक) शामिल होंगे, जिनके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा, संबंधित विषय के 200 प्रश्न (200 अंक) होंगे, जिनके लिए 120 मिनट का समय निर्धारित है।
आवेदन शुल्क और वेतनमान
अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि गुजरात मूल के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों, EWS, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
गुजरात शिक्षा सेवा वर्ग-II के लिए वेतनमान लेवल-8 के अनुसार है, जिसमें मासिक वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक निर्धारित है। यह वेतनमान सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार अन्य भत्तों सहित प्रदान किया जाएगा।
देखें आधिकारिक नोटिस