आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) की विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) आयोजित की जाती है, इसके बाद मुख्य (लिखित) परीक्षा (Main Exam) होती है। अंतिम चरण में उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test/Interview) लिया जाता है, जिससे उनकी योग्यता, क्षमता और मानसिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाता है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन या डाकघर के माध्यम से जमा करना होगा। यह शुल्क अप्रतिदेय है। सामान्य (अनारक्षित) उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 प्लस सेवा/डाक शुल्क है, जबकि एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को पूरी तरह छूट प्राप्त है।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार मासिक वेतन मिलेगा। श्रेणी-1 पदों जैसे गुजरात प्रशासनिक सेवा (GAS) और पुलिस उपाधीक्षक (DYSP) के लिए वेतन स्तर 10 के तहत 56,100 रुपये 1,77,500 रुपये निर्धारित है, जबकि श्रेणी-2 के अन्य सभी पदों के लिए वेतन स्तर 8 के तहत 44,900 रुपये - 1,42,400 रुपये मिलेगा।