NHM Rajasthan Recruitment 2020 : अगर करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान ने 6000 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। जिसके जरिए कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर के पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 21 सितंबर तक ही इन पदों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO) कुल 6310 पद
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 सितंबर, 2020
शैक्षणिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्यूनिटी हेल्थ में बीएससी या नर्स की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।