फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा हॉस्पिटल में 157 पदों पर भर्ती, सैलरी भी बढ़िया

Wed, 29 Jun 2016 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, महाराष्ट्र में प्राफेसर कम प्रिंसिपल (नर्सिंग), ऑफिसर-इन-चार्ज (डिस्पेंसरी), साइंटिफिक ऑफिसर 'सी', जूनियर पर्चेज ऑफिसर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव, नर्स 'ए' एवं साइंटिफिक असिस्टेंट आदि के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत कुल 157 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित कर दिया गया है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम 27/ 30/ 35/ 45 (पदानुसार) वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान न्यूनतम से अधिकतम 5,830 रुपये से 18,750 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। ग्रेड पे न्यूनतम 1,900 रुपये एवं अधिकतम 6,600 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंटआउट भेजें

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। ऑनलाइन आवेदन सबमिट हो जाने के बाद उसके प्रिंटआउट के साथ संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'एचआरडी डिपार्टमेंट, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, परेल, मुंबई-400012' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के 07 दिनों के ‌भीतर ‌भेजना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग को 300 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी, पीडब्‍ल्यूडी, पूर्व कर्मचारियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2016 है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी हेतु संबंधित वेबसाइट www.tmc.gov.in का अवलोकन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें