भारतीय निर्वाचन आयोग, दिल्ली ने विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में टीम लीडर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सिस्टम इंजीनियर और नेटवर्क इंजीनियर के पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थियों के पास तकनीकी क्षेत्र से न्यूनतम स्नातक डिग्री व पदों के अनुसार अन्य निर्धारित योग्यता एवं अनुभव का होना अनिवार्य है।
इन पदों पर आयु सीमा भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के नियमानुसार निर्धारित किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 75,000 रुपये और 45,000 रुपये प्रतिमाह (पदों के अनुसार अलग-अलग) दिए जाने का प्रावधान किया गया है।