फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, 2.5 लाख तक मिलेंगी सैलरी; जानें योग्यता

Thu, 13 Feb 2025 01:42 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SAIL Recruitment 2025: सेल ने दुर्गापुर स्टील प्लांट में विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SAIL Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SAIL Recruitment 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। सेल ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार sail.co.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यदि आप इन पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं तो आप 21 फरवरी तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर वैकेंसी है:
 
पद का नाम रिक्तियां
जीडीएमओ 06
स्पेशलिस्ट (बर्न) 01
स्पेशलिस्ट (सर्जरी) 01
स्पेशलिस्ट (बाल रोग) 01
स्पेशलिस्ट (पब्लिक हेल्थ) 01
स्पेशलिस्ट (चेस्ट मेडिसिन) 01
स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजी) 01
कुल 12
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा- योग्यता

एसएआईएल में विभिन्न पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी/प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की डिग्री भी आवश्यक है। अन्य पदों के लिए एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 69 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 6 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशन के दिन के आधार पर की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

सेल के इन पदों के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक दिन अधिकतम 60 प्रारंभिक जांच किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

चयन होने पर मिलेगी कितनी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का वेतन उनके पद के अनुसार 90,000 रुपये से लेकर 2,50,000 रुपये तक होगा। जिम्मेदारियों के अनुसार वेतन में अंतर हो सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें