चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में 27 शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। विवि ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 17 एसोसिएट, आठ प्रोफेसर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति होनी है। 12 मार्च विवि आवेदन फॉर्म पहुंचने की अंतिम तिथि है। वेबसाइट पर नोटिस अपलोड कर दिया है।
कैंपस में शिक्षकों के खाली पद भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। पूर्व कुलपति विक्रम चंद्र गोयल के कार्यकाल में भी शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। तब 17 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। अब विवि ने प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट पद के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट को 1000 रुपये, एससी और एसटी कैंडीडेट को 750 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा।
आवेदन फार्म विवि पहुंचने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। नियम और शर्त विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। गौरतलब है विवि कैंपस में अप्रैल में नैक की टीम को निरीक्षण करना है। विवि उससे पहले नियुक्ति करना चाहता है, जिसका लाभ ग्रेड में मिल सके। शिक्षकों की संख्या बढ़ने से विवि के एकेडमिक पर असर पड़ेगा।
प्रोफेसर : फिजिक्स, मैथ, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, इतिहास, राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विषय में एक-एक पद की नियुक्ति निकली है। सभी पद सामान्य वर्ग के हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर : बॉटनी में तीन पद (दो सामान्य, एक ओबीसी), फिजिक्स तीन (सामान्य), मैथ एक (सामान्य), जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग एक (सामान्य), एजूकेशन एक (सामान्य), राजनीति विज्ञान एक (सामान्य), जूलॉजी दो (सामान्य), अंग्रेजी दो (सामान्य), मनोविज्ञान दो (सामान्य) और इतिहास एक (सामान्य) पद पर नियुक्ति होगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर : जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में ओबीसी वर्ग में एक और समाजशास्त्र विषय में सामान्य वर्ग में एक पद पर नियुक्ति होगी।