झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदित पदों के तहत राजस्व कर्मचारी के 557 पदों पर, निम्नवर्गीय लिपिक (विभिन्न समाहरणालय संवर्ग के अंतर्गत) के 983 पदों पर, अमीन के 169 पदों पर, कोषागारों लिपिकीय संवर्ग के 188 पदों पर और पंचायत सचिव के 1539 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवरों को मान्यताप्राप्त विद्यालयों से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अतिरिक्त योग्यता के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन एवं विभिन्न पदों के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी कंप्यूटर टाईपिंग ज्ञान होना आवश्यक किया गया है। इन पदो पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवरों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
आरक्षित विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों का वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये और 2,000 ग्रेड पे (निम्नवर्गीय लिपिक के लिए ग्रेड पे 1,900 रुपये) का प्रावधान है।