केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल के 560 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों पर कांस्टेबल (तकनीक और ट्रेड्समेन) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तौर पर कांस्टेबल/ ड्राइवर के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
साथ ही वैध परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस अथवा मान्यताप्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय मैकेनिकल मोटर वाहन ट्रेड में राष्ट्रीय अथवा राज्य अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र और संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। निर्धारित पदों के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए संभाल कर रख लें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 50 रुपये जमा करने होंगे।
महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डाकघर के ई-चालान के जरिये ई-भुगतान और भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा में ई-चालान के माध्यम से करना होगा। वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये तक दिये जाने का प्रावधान है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.crpfindia.com पर लॉग ऑन करें।