कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने 329 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोशिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता विषयों के अनुसार निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुभव की मांग की गई है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।