फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs 2025: सीएसआईआर एनआईओ में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 24 जून तक करें आवेदन; 81 हजार तक मिलेगा वेतन

Mon, 23 Jun 2025 12:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR NIO Vacancy 2025: सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ने जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर सचिवालय सहायक के 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CSIR NIO Vacancy 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR NIO Vacancy 2025: अगर आपने 12वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2025) की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। CSIR-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (NIO) ने जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर सचिवालय सहायक के 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट nios.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स: पद और संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें जूनियर सचिवालय सहायक (सामान्य) के 10 पद, जूनियर सचिवालय सहायक (वित्त एवं लेखा) के 6 पद, जूनियर सचिवालय सहायक (सेल्स और परचेज) के 3 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर के 6 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

 

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर सचिवालय सहायक (सामान्य) 10
जूनियर सचिवालय सहायक (वित्त एवं लेखा) 6
जूनियर सचिवालय सहायक (सेल्स व परचेज) 3
जूनियर स्टेनोग्राफर 6
कुल पद 25

CSIR NIO Vacancy 2025 Eligibility Criteria: योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। जूनियर सचिवालय सहायक पद के लिए उम्मीदवार के पास अच्छी कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए, जबकि जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास DOPT द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आशुलिपि (Stenography) का कौशल होना आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस समेत आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

CSIR NIO भर्ती 2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। जूनियर सचिवालय सहायक पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 रुपए प्रतिमाह का वेतन मिलेगा, जबकि जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए यह वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 रुपए तक निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद, संबंधित पद के अनुसार टाइपिंग टेस्ट या स्टेनो स्किल टेस्ट लिया जाएगा। अंत में दस्तावेजों  का सत्यापन किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

सीएसआईआर एनआईओ भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwD (दिव्यांग) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूर्णतः छूट प्रदान की गई है। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nios.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Vacancy” सेक्शन में क्लिक करें।
  • अब "Permanent Vacancy" में जूनियर सचिवालय सहायक/स्टेनोग्राफर लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद “Apply” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक डिटेल्स भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें