दौलत राम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 121 है।
जिसमें बायोकेमिस्ट, बॉटनी, केमिस्ट्री, वाणिज्य, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, संगीत, दर्शन शास्त्र, फिजिकल एजुकेशन, भौतिक, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, संस्कृत, जीव विज्ञान विभाग शामिल हैं।
इन पदों के लिए आवेदकों को संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ तथा नेट/पीएचडी डिग्री का होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 15,600 से 39,100 रुपये (ग्रेड पे 6,000 रुपये प्रतिमाह) दिए जाने का प्रावधान है।