मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल ने वनरक्षक (फॉरेस्ट गॉर्ड) के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 2,400 है।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल या समकक्ष संस्थान से 10वीं पास उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक व ग्रेड पे 1,900 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।