साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 46 है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
इसके अलावा सभी आवेदकों के पास तकनीकी ज्ञान से संबंधित 'आईटीआई' प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 1800 रुपये) निर्धारित किया गया है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेडिकल परीक्षण, खेल प्रतिभा परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण, प्रमाणपत्रों का सत्यापन व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।