फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली हैं नौकरियां

Mon, 06 Apr 2020 10:53 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jobs shimla
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गोंडवाना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए नौकरियां निकली हैं। पीएचडी किए हुए योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देना होगा। जनरल अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने हजार रुपये आवेदन शुल्क रखा है। एससी/एसटी और आरक्षित कैटिगिरी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है। ये शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के जरिए देना होगा। 

विज्ञापन


गोंडवाना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के दो पद निकले हैं जिनमें प्रति माह वेतन 144200 रुपये है। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के लिए चार पद निकले हैं जिनमें वेतन 131400 रुपये प्रति माह है। सबसे ज्यादा पद सहायक प्रोफेसर के लिए निकले हैं। यहां सहायक प्रोफेसर के लिए 30 पद निकले हैं जिनमें प्रति माह वेतन 57700 रुपये रखा गया है। इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। सहायक प्रोफेसर के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करेंगे उनका नेट पास होना जरूरी है। 

इसके अलावा सीईटी पास अभ्यर्थी भी सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अंग्रेजी, गणित और इतिहास में सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें