भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में हेड कांस्टेबल(ड्रेसर वेटरीनरी) के 39 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इसके लिए योग्य भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों में 20 पद अनारक्षित, 6 अनुसूचित जाति, 4 जनजाति और 9 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी, 2015 निर्धारित है।
हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों के लिए आखिरी तारीख 23 फरवरी, 2015 है। हेड कांस्टेबल के ये पद जनरल सेंटरल सर्विस ग्रुप 'सी' के तहत अस्थायी प्रकार के हैं। इन पदों के लिए आयु-सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है जो कि 16 फरवरी, 2015 से निर्धारित की जाएगी। आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसर छूट प्रदान की जाएगी।